कौशाम्बी,
भवन्स मेहता विद्याश्रम भरवारी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली भव्य तिरंगा यात्रा,
यूपी के कौशाम्बी जिले में हर घर तिरंगा यात्रा भारत की आजादी के 77वें वर्ष के उपलक्ष्य में लोगों को अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वाधान में भवन्स मेहता विद्याश्रम भरवारी के छात्रों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई ,जिसमे विद्याश्रम के समस्त छात्रों एवं अध्यापकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।तिरंगा यात्रा की यात्रा के दौरान समस्त छात्र एवं छात्राओं ने हाथ में तिरंगा झंडा लेकर अनेक देशभक्ति नारा लगाते हुए आगे बढ़े जिसका नेतृत्व प्रधानाचार्य अनिल कुमार मिश्र एवं अन्य सभी अध्यापकों ने किया।
तिरंगा यात्रा भवन्स मेहता विद्याश्रम से निकलकर भरवारी कस्बे के अनेक वार्डों सहित विभिन्न मोहल्लों में घूमी और नगर वासियों को घर-घर तिरंगा झंडा लगाने के लिए प्रेरित किया है।यह यात्रा लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत करने और भारत के राष्ट्रीय झंडे के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए की गई है।इस तिरंगा रैली में भवन्स मेहता विद्याश्रम भरवारी के सभी छात्र सहित समस्त शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।