माता शीतला धाम कड़ा में संरक्षक मंडल का हुआ चयन,अधिवक्ता राजेन्द्र पांडेय बने अध्यक्ष,माला पहनाकर किया गया स्वागत 

कौशाम्बी,

माता शीतला धाम कड़ा में संरक्षक मंडल का हुआ चयन,अधिवक्ता राजेन्द्र पांडेय बने अध्यक्ष,माला पहनाकर किया गया स्वागत,

यूपी के कौशाम्बी जिले के माता शीतला कड़ा धाम में प्रतिवर्ष होने वाले वार्षिक चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है, जिसमें रविवार को मंदिर प्रबंध समिति का चुनाव कराने के लिए 47 पालीवाल पंडा समाज के लोगों द्वारा सदस्य के रूप में प्रस्ताव देकर 5 सदस्यों का चुनाव किया गया और इन्हीं इन्हीं 5 सदस्यों द्वारा संरक्षक मंडल के सभी पदों का चयन किया गया।

जिसमें राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय एडवोकेट को संरक्षक मंडल अध्यक्ष, धनंजय पुजारी महामंत्री,रवि पंडा पत्रकार को कोषाध्यक्ष, अमित कुमार उपाध्यक्ष, विक्रमा पंडा को निरीक्षक चुना गया।इसी चुनाव के बाद कड़ा धाम में चुनाव की सरगर्मी शुरू हो गई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor