कौशाम्बी,
भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी में राष्ट्रीय खेल दिवस पर छात्रों ने हांकी मैच खेलकर मनाया हॉकी के जादूगर का जन्मदिन,
हॉकी के जादूगर के नाम से मशहूर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप मे मनाया जाता है। मेजर ध्यान चंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद के एक राजपूत परिवार में हुआ था, इनके समय में भारत को तीन बार 1928,1932 एवं 1936 में स्वर्ण पदक मिला, इनकी हॉकी से हिटलर भी कायल हो गया था और इनको जर्मनी में ही नौकरी का आफर दिया था जिसे ध्यानचंद ने ठुकरा दिया था।
मेजर ध्यानचंद को हॉकी के जादूगर के नाम से भी जाना जाता है।आज के दिन पूरे भारत में इनके जन्मदिन को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ विद्यालय के प्रिंसिपल अनिल कुमार मिश्र ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप जला कर किया ।
प्रतियोगिता भवंस इलेवन सीनियर ग्रुप एवं जूनियर ग्रुप के ब्वॉयज एवं गर्ल्स के बीच हुई जिसकी शुरुआत प्रिंसिपल ने किया। भवंस इलेवन सीनियर ग्रुप ने 2-1 के अंतराल से मैच जीता।इस अवसर पर शिक्षक सुधाकर सिंह,सुशील कुमार श्रीवास्तव सहित समस्त अध्यापक मौजूद रहे। निर्णायक खेल अध्यापक सुधाकर सिंह रहे।