कौशाम्बी,
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ धूमधाम से मनाया गया शिवपाल यादव का 70 वां जन्मदिवस,सपाइयों ने बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद,
यूपी के कौशाम्बी जिले में वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ धूमधाम से शिवपाल यादव का 70 वां जन्मदिवस मनाया गया,इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने बुजुर्गों के साथ केक काटकर शिवपाल यादव का जन्मदिन मनाया और बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने शिवपाल यादव का जन्मदिन सेवा और समर्पण के साथ वृद्धाश्रम में खुशियां बांटकर मनाया।शिवपाल यादव के जन्मदिन पर सेवा भाव की मिसाल कायम करते हुए वृद्धाश्रम में केक काटा और फल-मिठाइयाँ वितरित की और बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया।