प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनकर कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का होता है संचार: धर्मराज मौर्य

कौशाम्बी,

प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनकर कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का होता है संचार: धर्मराज मौर्य,

यूपी के कौशाम्बी जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 119 वा एपिसोड जनपद के सभी बूथों पर सुना गया,भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा धर्मराज मौर्य ने बूथ संख्या 117 बदलेपुर ननसेनी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम 119 वाँ एपिसोड सुना।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की जेवलिन थ्रोअर सचिन यादव और हैमर थ्रो खिलाड़ी युवा चैंपियन अनुष्का यादव की उपलब्धियां का उल्लेख करना हम सभी प्रदेशवासियों के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है ,सचिन यादव ने अपने अथक परिश्रम अनुशासन और खेल कौशल से राष्ट्रीय स्तर पर नया कीर्तिमान स्थापित कर भारत की खेल संस्कृति को और अधिक सशक्त किया है। वहीं मात्र 16 वर्ष की आयु में अनुष्का यादव ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा का परिचय देते हुए हैमर थ्रो स्पर्धा में जो सफलता प्राप्त की है वह समस्त प्रदेशवासियों के लिए प्रेरणादायक है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor