दंडीबीर बाबा मन्दिर में सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ संगीतमय भागवत कथा 2 जून से,बाल व्यास महेन्द्रकृष्ण कन्हैया जी होंगे कथावाचक

कौशाम्बी,

दंडीबीर बाबा मन्दिर में सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ संगीतमय भागवत कथा 2 जून से,बाल व्यास महेन्द्रकृष्ण कन्हैया जी होंगे कथावाचक,

यूपी के कौशाम्बी जिले में सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ संगीतमय भागवत कथा का आयोजन दंडीबीर बाबा मन्दिर नगर पालिका परिषद मंझनपुर के सावित्रीबाई फुले नगर वार्ड में आयोजित किया जा रहा है। इस आशय की जानकारी देते हुए भागवत कथावाचक बाल व्यास महेन्द्रकृष्ण कन्हैया जी ने बताया कि कथा 2 जून से शुरू होगी और यह 8 जून तक चलेगी।

कथावाचक बाल विकास महेंद्र कृष्ण कन्हैया जी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष होने वाले इस पावन कथा का आयोजन इस वर्ष भी किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में आसपास से सैकड़ो लोग एकत्र होकर भगवान की कथा का श्रवण करते हैं।

इस आयोजन में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख सिराथू लवकुश मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र फौजी, कुलदीप शुक्ला, खिलाड़ी प्रधान, अनिल तिवारी, श्रवण जायसवाल, गोलू यादव, पवन तिवारी, राहुल सिंह, अनुपम सिंह की सहभागिता रहती है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor