कौशाम्बी,
तिरंगा यात्रा देश के लिए गर्व का क्षण ही नहीं बल्कि यह सामाजिक एकता और सद्भाव को भी सुदृढ़ करती है: धर्मराज मौर्य,
यूपी के कौशाम्बी जिले के विधानसभा चायल के सांगठनिक मण्डल मूरतगंज के सैंता व विधानसभा सिराथू के सिराथू मण्डल के ब्लॉक परिसर में हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के निमित्त पैदल तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने सहभागिता कर संबोधित किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बढ़ावा देना है यह यात्रा लोगों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए आयोजित किया जाता है, जिससे देश की संप्रभुता और सुरक्षा को मजबूत किया जा सके साथ ही तिरंगा यात्रा के माध्यम से भारतीय सेना का आभार जताने और उनके बलिदानों को सम्मान देने का उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने 15 अगस्त तक सभी घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने का अभियान चलाने का निर्णय लिया है, इस अभियान के तहत तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी और लोगों को जागरूक किया जाएगा, 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मौन जुलूस निकाला जाएगा और लोगों को इस दिन के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा,इन बैठकों और आयोजनों के माध्यम से भाजपा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि जब कालोनी और सोसायटी के घर पर तिरंगा लहराता है तो देखते देखते दूसरे घरों पर तिरंगा दिखने लगता है, यानी हर घर तिरंगा अभियान तिरंगे की शान में एक यूनिक फेस्टिवल बन चुका है।
इस मौके पर पूर्व विधायक सिराथू शीतला प्रसाद पटेल,जिला महामंत्री दीप चंद्र दिवाकर,ब्रम्ह प्रसाद त्रिपाठी, भोलेशंकर कुशवाहा,मण्डल अध्यक्ष मूरतगंज रामप्रकाश पटेल,सिराथू मण्डल अध्यक्ष विनय पाण्डेय,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सिराथू लवकुश मौर्य,ओम नारायण शुक्ला,शिवमूरत पासी,चेयरमैन सिराथू राजेंद्र कुमार भोला यादव सहित सभी मण्डल पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता उपस्थित रहें।