भवन्स मेहता विद्याश्रम के छात्रों ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर बड़े ही उत्साह से मनाया हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन

कौशाम्बी,

भवन्स मेहता विद्याश्रम के छात्रों ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर बड़े ही उत्साह से मनाया हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन,

यूपी के कौशाम्बी जिले के भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म दिन मनाया गया।हॉकी में मेजर ध्यानचंद्र की उपलब्धि को देखते हुए सरकार द्वारा इनके जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में घोषित किया गया है,जो साल 2012 से लगातार प्रतिवर्ष पूरे देश में मनाया जाता है।

इस अवसर पर निदेशक संदीप सक्सेना ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप जला कर उनका जन्मदिन मनाया।

विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल सुधाकर सिंह ने समस्त बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि इनका जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद के एक राजपूत परिवार में हुआ था, इनके समय में भारत को तीन बार 1928,1932 एवं 1936 में स्वर्ण पदक मिला, इनकी हॉकी से हिटलर भी कायल हो गया था और इनको जर्मनी में ही नौकरी का आफर दिया था जिसे ध्यानचंद ने ठुकरा दिया था।

उन्होंने बताया कि मेजर ध्यानचंद्र को हॉकी के जादूगर के नाम से भी जाना जाता है।आज के दिन पूरे भारत में इनके जन्मदिन को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस अवसर पर विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल सुधाकर सिंह,वरिष्ठ शिक्षक अवधेश मिश्रा सहित समस्त शिक्षक,छात्र एवं अन्य समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor