कौशाम्बी,
IGRS प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन,अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के विषय में दिया गया विधिवत प्रशिक्षण,
यूपी के कौशाम्बी डीएम मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में उदयन सभागार में आई.जी.आर.एस. प्रशिक्षण/कार्यशाला का आयोजन किया गया।
डीएम ने कार्यशाला में उपस्थित सभी अधिकारियों को आई.जी.आर.एस. के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि आई.जी.आर.एस. के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता के साथ ही गुणवत्ता अवश्य सुनिश्चित जाय जाय। आख्या में आवश्यक साक्ष्य के रूप में मौके की जांच का जी.पी.एस. लोकेशन फोटो सहित स्पॉट मेमो अवश्य लगाया जाय।
उन्होंने कहा कि यदि शिकायतकर्ता संतुष्ट है तो आख्या में उसके संतुष्टि का बयान सहित हस्ताक्षर अवश्य कराया जाय। आख्या में शिकायतकर्ता से उसके दूरभाष नंबर पर वार्ता/संपर्क किए जाने का उल्लेख किया जाय। आख्या अपलोड करते समय गलत श्रेणी का चयन न किया जाय। आख्या में कारण सहित शिकायतकर्ता का संतुष्टि/असंतुष्टि का उल्लेख किया जाय।
ई-डिस्ट्रिक मैनेजर कीर्ति कुमार ने कार्यशाला में उपस्थित सभी अधिकारियों को आई.जी.आर.एस. के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के विषय में विधिवत प्रशिक्षण दिया।
कार्यशाला में प्रभारी अधिकारी आई.जी.आर.एस./अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।