कौशाम्बी में रिजर्व पुलिस लाइन,एसपी कार्यालय समेत सभी थानों/ चौकियों में गांधी जयंती पर आयोजित हुए कार्यक्रम 

कौशाम्बी,

कौशाम्बी में रिजर्व पुलिस लाइन,एसपी कार्यालय समेत सभी थानों/ चौकियों में गांधी जयंती पर आयोजित हुए कार्यक्रम,

यूपी के कौशाम्बी जिले में रिजर्व पुलिस लाइन,एसपी कार्यालय समेत सभी पुलिस थानों और पुलिस चौकियों में गांधी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए

एसपी राजेश कुमार ने पुलिस लाइन में गांधी जयंती पर समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया एवं राष्ट्रीय सेल्यूट दिया गया। कार्यक्रम के दौरान गांधी जी के आदर्शों अहिंसा, सत्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं स्वच्छता को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

इस दौरान सीओ कौशाम्बी जनेश्वर पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन में नियुक्त कर्मचारीगण एवं रिक्रूट आरक्षी मौजूद रहे।

इसी क्रम में एएसपी  राजेश कुमार सिंह ने पुलिस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन कर उनके आदर्शो को याद किया। जिसमें समस्त शाखा प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नियुक्त कर्मचारी मौजूद रहे।

इसी प्रकार जनपद के समस्त थानों एवं पुलिस चौकियों पर भी गांधी जयंती कार्यक्रम आयोजित कर महात्मा गांधी को नमन किया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor