नंदी वाणी पब्लिक स्कूल भरवारी में बाल मेले का आयोजन,सीओ शिवांक सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ

कौशाम्बी:नंदी वाणी पब्लिक स्कूल भरवारी में बाल मेले का आयोजन,सीओ शिवांक सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ

यूपी के कौशाम्बी जिले के नंदी वाणी पब्लिक स्कूल एवं वाणी सनराइज पब्लिक स्कूल भरवारी में शुक्रवार को चिल्ड्रेन डे के उपलक्ष्य में बाल मेले का आयोजन किया गया।दोनों विद्यालयों के सभी बच्चों ने मिल कर बाल मेला का आयोजन किया।

नन्दी वाणी पब्लिक स्कूल भरवारी में आयोजित बाल मेला का शुभारंभ मंझनपुर सीओ शिवांक सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर किया, उन्होंने सर्वप्रथम मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित किया और कार्यक्रम का शुभारंभ किया l उन्होंने अपने अभिभाषण में बच्चों को उनके संविधान द्वारा दिए गए अधिकार एवं कर्तव्यों को पालन करने के लिए जागरूक किया। इस बाल मेले में बच्चों ने अनेक तरह के गेम, हॉरर हाऊस क्विज के साथ-साथ खाने-पीने के अलग-अलग स्टाल लगाए हुए थे। विद्यालय की प्रबंधक ज्योति जी ने बच्चों के इस कार्यक्रम की प्रशंसा की l

इस कार्यक्रम में सभी बच्चों के साथ उनके माता-पिता उपस्थित रहे और मेले का भरपूर आनंद उठाया। बच्चों ने डांस और गेम के द्वारा सभी अभिभावकों का मन मोह लिया, इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर अभिजीत कुमार ने बच्चों को हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में बताया।

विद्यालय में प्रधानाध्यापक ललित चौरसिया के साथ अन्य सभी शिक्षक रेहान, गौरव विवेक, आलोक, बंशधारी ,दीक्षा ने मिलकर विद्यालय को प्लास्टिक रहित डेकोरेट किया , उनका उद्देश्य पर्यावरण को संरक्षित कर अपने कार्यक्रम को अच्छे से मनाना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor