कौशाम्बी: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा बचाओ महासंग्राम के तहत बेरौचा में चौपाल लगाकर लोगो को बताई भाजपा सरकार के मनरेगा के नाम बदलने की साजिश,
यूपी के कौशाम्बी जिले में कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर जिलाध्यक्ष कांग्रेस गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में मनरेगा बचाओ महासंग्राम के तहत मंझनपुर विधानसभा के कौशाम्बी ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा बेरौचा में चौपाल लगाकर लोगों के बीच भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा के नाम बदलने की साजिश के बारे में बताया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी जन नीतियों के साथ जनता के लिए सोचती थी,कांग्रेस के समय में पेट्रोल,डीजल, गैस एवं खाद्य सामग्रियां इतनी महंगी कभी नहीं थी, कांग्रेस जन उद्धार चाहती थी।
मनरेगा कार्यक्रम के को आर्डिनेटर एवं जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अकरम जका ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा महात्मा गांधी के विचारों पर चलने वाली पार्टी है,हम जनता के अधिकार की लड़ाई गांधीवादी तरीके से लड़ते रहेंगे। जिला महासचिव शशि मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकारे कर्ज में डूबी है कांग्रेस सरकार ने देश को हर तरीके से सक्षम बनाया,वर्तमान भाजपा सरकार सरकारी संस्थाओं का निजीकरण कर अपना मतलब साध रही है, हमारे आदर्श महात्मा गांधी है जिन्होंने भारत की आजादी में अपना बहुमूल्य योगदान दिया था उनकी भी भाजपा सगी नहीं है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय बाबू जी,महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला,सेवादल जिलाध्यक्ष जमशेद अहमद,सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,चुन्नी लाल मिश्रा बालचंद्र प्रसाद तिवारी,जगमोहन सरोज, कमलेश मिश्रा,राजेश मिश्र,गुलाब यादव, यज्ञ देव पाण्डेय , ब्रह्म भूषण मिश्रा,दीपक शर्मा,सीमा देवी,रंजना देवी,मोहम्मद मिज़ान,प्रभावती देवी,सुशीला देवी,नरेश कुमार,अमर पाल,सोमनाथ सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।








