कौशाम्बी: कांग्रेस ने समाज में दिया समानता का अधिकार:संगीता कोरी,
यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर विधानसभा अन्तर्गत समदा में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ महासंग्राम अभियान के तहत कांग्रेस की महिला नेत्री संगीता कोरी के नेतृत्व में चौपाल लगाकर उपस्थित लोगों को पार्टी की विचारधारा बताई गई,
इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कभी कभी धर्म और जाति की राजनीत नहीं की है,कांग्रेस से सभी को समानता का अधिकार दिया है। कांग्रेस ने महिलाओं को सशक्त बनने और समाज में बराबरी का अधिकार दिलाया है, कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता की पार्टी रही है।उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार केवल चंद उद्योगपतियों की सरकार बनकर रह गई है, आज किसानों के ऊपर कर्ज है, युवा रोजगार के लिए परेशान है, महंगाई से परेशान है, लेकिन भाजपा सरकार का पूर्व में लागू योजनाओं का नाम बदलने के का सिलसिला जारी है ।
हेमंत रावत ने कहा कि मनरेगा योजना का मूल उद्देश्य ग्रामीण इलाकों के ऐसे प्रत्येक परिवार को एक वित्त वर्ष के दौरान कम से कम 100 दिन का गारंटीशुदा रोजगार उपलब्ध कराना है जिसके वयस्क सदस्य अकुशल शारीरिक श्रम करने को तैयार हैं ताकि ग्रामीण भारत में रोजगार सुरक्षा की स्थिति को और बेहतर बनाया जा सके। लेकिन भाजपा सरकार इस योजना को भी न चलने देने के का प्रयास कर रही है।
चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से मीना देवी, तीजा देवी,मालती देवी,सीता देवी,महारानी,प्रेमा देवी,रोशन लाल,सोहन लाल,नौशे आलम,गिरजा देवी,निर्मला देवी, शोभा देवी,लालती देवी,श्याम कली,आशा देवी,रामसुरेश पासी,रामलाल पासी, नोखे लाल यादव उपस्थित रहे।








