कौशाम्बी: जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में वृहद विधिक सहायता शिविर का आयोजन,जिला जज ने किया उद्घाटन,विभागो ने लगाए 50 स्टॉल,पात्र लाभार्थियों को दिया गया लाभ और प्रमाण पत्र,
यूपी के कौशाम्बी जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में रविवार को उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में वृहद विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया।
वृहद विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर का उद्घाटन अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला जज जे.पी. यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा उपस्थित अधिकारियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में मंच से जानकारी दी गयी । इसके साथ ही शिविर में जनपद के नागरिकों को विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के बारे में जागरूक करने के साथ साथ महिला सशक्तीकरण पर भी चर्चा हुई व विभिन्न विभागों के द्वारा लगाये गये 50 से अधिक स्टॉलों के माध्यम से केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गयी।

कार्यक्रम में निर्बल एवं निर्धन वर्ग, दिव्यांगों, बच्चों, महिलाओं, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लोगों के लिए संबंधित विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ पाये हुए लाभार्थीयों को प्रमाण पत्र न्यायिक अधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा वितरित किया गया। बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व छ: माह के नवजात बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया गया।
इस दौरान जनपद न्यायालय के सभी न्यायिक अधिकारी सहित कार्यक्रम में एडीजे प्रथम रमेश, अशोक श्रीवास्तव एडीजे,आस्था मिश्रा सचिव जिला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एएसपी राजेश कुमार सिंह, सीएमओ डॉ0 संजय कुमार,सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी सहित तमाम विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।








