एस एन कान्वेंट स्कूल में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार

कौशाम्बी: एस एन कान्वेंट स्कूल में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार,

यूपी के कौशाम्बी जिले के भरवारी स्थित एस एन कान्वेंट स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी बड़े हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया जिसमें विद्यार्थियों ने कृष्णा और राधा की भूमिका निभाई।जिसमें कृष्ण की भूमिका आयुष और राधा की भूमिका सूफी ने निभाया

इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक नौशाद अहमद ने बच्चों को संबोधित करते हुए कृष्ण जन्माष्टमी के बारे में बताते हुए कहा कि श्री कृष्ण का जन्म अधर्म का खात्मा तथा धर्म की स्थापना के लिए हुआ था।

इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य आयशा सिद्दीकी तथा समस्त अध्यापक राम,राजवीर, फैजान ,आशीष,  ज्योति, पिंकी ,आफरीन इत्यादि मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor