कौशाम्बी,
परशुराम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी में पहुंचे राज्य सभा सदस्य शिव प्रकाश शुक्ला,पदाधिकारियों ने किया स्वागत,
यूपी के कौशाम्बी जिले के भरवारी कस्बे में परशुराम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी में राज्यसभा सदस्य, मुख्य सचेतक भाजपा राज्यसभा/पूर्व वित्तराज्यमंत्री भारत सरकार शिव प्रताप शुक्ल पहुंचे,पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ देकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया।राष्ट्र के पुनर्निर्माण में सनातन धर्म की भूमिका विषय पर आयोजित संगोष्ठी में भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी,चित्रकूट जनपद के मऊ से विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी उर्फ लल्ली महाराज,पूर्व विधायक लाल बहादुर,पूर्व विधायक शीतला प्रसाद पटेल सहित तमाम लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।









