कौशाम्बी,
भरवारी में नवदुर्गा पंडाल में पूजी गई माता ब्रह्मचारिणी,बाल विदुषी “मानस मनीषा “देवी अनुपमा रामायणी ने सुनाई राजा दशरथ के जीवन की कथा,
यूपी के कौशाम्बी जिले में भरवारी कस्बे के पानी टंकी मोहल्ले में श्री दुर्गा महोत्सव समिति के सौजन्य से राधा कृष्ण मंदिर में नवरात्रि के पावन पर्व पर नवदुर्गा की मूर्ति की स्थापना की गई है,विगत 31 वर्षो से लगातार यहां पर माता रानी की मूर्ति की स्थापना की जा रही है, इस वर्ष नवदुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया गया है।वही प्रत्येक वर्ष मानस कथा का भी आयोजन किया जाता रहा है।मंगलवार को नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर माता ब्रह्मचारिणी की पूजा की गई।
श्री दुर्गा महोत्सव समिति के अध्यक्ष जगदीश शिवहरे ने बताया की इस वर्ष पूर्ण भव्यता के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है।उन्होंने बताया की इस वर्ष नवदुर्गा पूजा के दौरान कथा वाचक बाल विदुषी “मानस मनीषा “देवी अनुपमा रामायणी कस्बे के लोगो को भक्ति रस में डुबोकर कथा का वाचन कर रही है।

कथा वाचक बाल विदुषी “मानस मनीषा “देवी अनुपमा रामायणी के कथा वाचन में माता के भक्त मंत्रमुग्ध होकर भक्ति रस का आनंद उठा रहे है।कथा वाचक बाल विदुषी “मानस मनीषा “देवी अनुपमा रामायणी ने द्वितीय दिन की कथा में राजा दशरथ से संबंधित कथा का वाचन किया।कथा का लाइव कार्यक्रम devi anupama ramayani के नाम से you tube पर लाइव चल रहा है,इस कार्यक्रम को you tube पर लाइव देखा जा सकता है।









