कौशाम्बी,
माता रानी को प्रसन्न करने के लिए महिलाओं ने किया डांडिया नृत्य,जमकर झूमी कस्बे की महिलाए,
यूपी के कौशाम्बी जिले में नगर पालिका परिषद भरवारी के मेड़ता रोड स्थित नव दुर्गा पूजा के पंडाल में नवरात्रि की अष्टमी को भव्य डांडिया नृत्य का आयोजन नगर की महिलाओं द्वारा किया गया। इस दौरान महिलाओं ने डांडिया नृत्य कर मां भगवती को प्रसन्न किया।

देर रात्रि तक चले डांडिया नृत्य के बाद मां भगवती की विशेष आरती भी की गयी। इसके अलावा नगर की महिलाओं ने दीपदान का भी आयोजन किया। जिसमें 5 हजार एक सौ दिये जलाये गये।
कार्यक्रम में प्रीति कौशल, नीरज कौशल, रिचा रस्तोगी सुनैना, आरती, सोनी, प्रीति, प्रदीप, विजय केसरवानी, अनमोल केसरवानी ,साक्षी आदि नगर की महिलाएं सम्मिलित रही।








