21 साल बाद अपनी मां और परिजनो के साथ दीपावली मनाने पहुँचे डिप्टी सीएम, मां का लिया आशीर्वाद

कौशाम्बी,

21 साल बाद अपनी मां और परिजनो के साथ दीपावली मनाने पहुँचे डिप्टी सीएम, मां का लिया आशीर्वाद,

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 21साल बाद अपनी मां और परिजनो के साथ दीपावली मनाने के लिए अपने घर सिराथू पहुंचे।उन्होंने अपनी मां का आशीर्वाद लिया और परिजनो के साथ दीवाली की खुशियां बांटी।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या 21 साल बाद अपने गृह जनपद में दीपावली मनाने पहुँचे। जहा वह सबसे पहले सयारा स्थित माता शीतला अतिथि गृह पहुँचे और वहा पर मौजूद कोरोना काल के दौरान अनाथ हुए बच्चों को दीवाली की शुभकामनाएं दी और मिठाईया वितरित किया और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। अनाथ बच्चों से मिलने के बाद वह सीधा ओसा स्थित वृद्धा आश्रम पहुंचे। जहा उन्होंने वहां मौजूद वृद्ध जनों को माला पहनाया और मिठाई दिया। इसके बाद वह ज़िला जेल गए और वहां पर बंदियों के साथ दीवाली कार्यक्रम में शामिल हुए और महिला बंदियों को मिठाई बांटी।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बार की दीपावली वह अपने परिवार के साथ मनाने आए हुए है। उन्होंने कहा कि वह 21 साल बाद अपने गृह जनपद में दीपावली मनाने आए है, उन्होंने कहा कि 14 साल वह संगठन मंत्री के रूप में कार्यकर्ताओं के बीच दीपावली मनाते रहे हैं। वही 7 साल से राजनैतिक जिम्मेदारियों के चलते वह परिवार के बीच दीपावली पर नहीं पहुंच पा रहे थे। इस बार बार 21 साल बाद अपने परिवार के साथ दीपावली मनाने के लिए पहुंचे हैं।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor