भरवारी कस्बे में धूमधाम से हुआ गणपति का विसर्जन,पुलिस रही मुस्तैद

कौशाम्बी

नगर पालिका परिषद भरवारी क्षेत्र में कई स्थानों पर ल9गो ने अपने घरों पर गणपति की मूर्ति की स्थापना की थी।मूर्ति स्थापना के बाद दस दिनों तक गणपति की पूजा अर्चना की गई।उसके बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया।रविवार को भरवारी कस्बे की सभी गणपति मूर्तियों की धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा में युवकों एवम महिलाओ ने गणपति बप्पा मोरिया अगली बार्स तू जल्दी आना का जयघोष भी लगाया।गणपति की शोभायात्रा कस्बे में घूमते हुए गिरसा के पास स्थित तालाब पहुची।जहा मूर्तियों का विसर्जन किया गया।इस दौरान भरवारी चौकी पुलिस मुस्तैद रही।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor