कौशाम्बी,
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल संगठन का चुनाव सम्पन्न,रामप्रताप लाली अध्यक्ष, गुणेश त्रिपाठी बनें महामंत्री,
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ कौशाम्बी की जिला कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को बीआरसी मूरतगंज में सकुशल संपन्न हुआ।सभी पदों पर एक एक नामांकन होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन चुनाव पर्यवेक्षक विनोद पांडेय जिलाध्यक्ष प्रयागराज, मंडल अध्यक्ष अलका बाजपेई, मंडल संयुक्त मंत्री नीलिमा श्रीवास्तव एवं मंडल उपाध्यक्ष सीमा सिंह की उपस्थिति में सकुशल सम्पन्न हुआ।
चुनाव के पश्चात शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि ने समस्त निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक समाज का निर्माता होता है। हम सबको मिलकर शिक्षकों की समस्यायों के निराकरण हेतु कदम बढ़ाना है। शिक्षकों को किसी भी तरह की समस्या न हो उसके लिए जनप्रतिनिधि एवं शिक्षक संघ उद्यत है।
चुनाव में राम प्रताप अध्यक्ष, गुणेश तिवारी महामंत्री,रत्नेश कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनीता त्रिपाठी उपाध्यक्ष (महिला ),कृष्ण कांत तिवारी ,वीतराग द्विवेदी,मनोज कुमार , विनोद कुमार श्रीवास्तव , राजकुमार को उपाध्यक्ष , संतोष कुमार शर्मा , अशोक कुमार , बरमदीन राना,फ़िरदौस फात्मा सचिन कुमार ओझा, संपूर्णानंद व ज्योत्सना सिंह को संयुक्त मंत्री , सुनील कुमार सिंह कोषाध्यक्ष,राम प्रसाद लेखाकार,राम कृष्ण पाण्डेय आय व्यय निरीक्षक अजय कुमार यादव मीडिया प्रभारी ,चंद्र भवन प्रवक्ता चुने गए।सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देने के लिए जनपद के सैकड़ो शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।