12 दिसम्बर को होमगार्ड्स मुख्यालय पर रैतिक परेड का किया जाएगा आयोजन

कौशाम्बी,

12 दिसम्बर को होमगार्ड्स मुख्यालय पर रैतिक परेड का किया जाएगा आयोजन,

न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेन्सी)

उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स विभाग द्वारा अपने स्थापना दिवस समारोह-2022 के अवसर पर 12 दिसम्बर, 2022 को प्रातः 9ः30 बजे रैतिक परेड का आयोजन होमगार्ड मुख्यालय लखनऊ में किया जायेगा।यह जानकारी डिप्टी कमांडेंट जनरल होमगार्ड विवेक कुमार सिंह ने दी है।

उन्होंने बताया कि इस रैतिक परेड का मान प्रणाम कारागार एवं होमगार्ड्स राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति द्वारा स्वीकार किया जायेगा। रैतिक परेड के अवसर पर अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी आवश्यक तैयारियॉ की जा रही हैं। उ0प्र0 होमगार्ड्स विभाग द्वारा अपना स्थापना दिवस समारोह-2022 को बेहतर ढंग से सम्पन्न कराया जायेगा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor