कडा कुबरीघाट पर आयोजित हुई मां गंगा की भव्य आरती,हवन पूजन के साथ प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होगी आरती

कौशाम्बी,

कडा कुबरीघाट पर आयोजित हुई मां गंगा की भव्य आरती,हवन पूजन के साथ प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होगी आरती,

यूपी के कौशाम्बी जिले में नगर पंचायत कडाधाम क्षेत्र के माता शीतला के स्थान कड़ा कुबरीघाट पर शुक्रवार को मां गंगा की भव्य आरती का आयोजन हुआ। जिसमें मां गंगा की विधि विधान से पूजा,आरती हवन कराया गया।जिसमे कई लोग शामिल हुए।

यह गंगा आरती अब से प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होगी ,जिसमें सभी क्षेत्र वासियों सहित विनय पांडेय ने विशेष आग्रह किया कि अधिक अधिक भक्त मां गंगा की आरती में सम्मिलित हो।इस मौके पर वारिष्ठ सामाजसेवी मुन्ना साहू,अमित केशरवानी,वारिष्ठ पत्रकार मनोज सहगल ,अमन त्रिपाठी, रविपंडा, आर्या शुक्ला,आकाशदीप,सुमित शर्मा,अफसार अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor