कौशाम्बी में NGT के नियमों को अनदेखा कर हो रहा अवैध खनन,बालू माफियाओं ने यमुना नदी की धारा मे बना दिया रास्ता

कौशाम्बी,

कौशाम्बी में NGT के नियमों को अनदेखा कर हो रहा अवैध खनन,बालू माफियाओं ने यमुना नदी की धारा मे बना दिया रास्ता,

यूपी के कौशाम्बी जिले में NGT के नियमों को अनदेखा कर अवैध खनन किया जा रहा है,अवैध खनन में माहिर बालू माफियाओं ने यमुना नदी की धारा मे जेसीबी से रास्ता बना दिया,अवैध खनन और नदी में रास्ते का यह वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला पिपरी थाना क्षेत्र के सेमरी घाट का बताया जा रहा है जहा अवैध खनन करने वाले बालू माफियाओं ने यमुना नदी की धारा को रोककर रास्ता बना दिया और नदी के अंदर से ही जेसीबी और पोकलैंड से अवैध खनन शुरू कर दिया,अवैध खनन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वही अवैध खनन के इस मामले में खनन विभाग अथवा प्रशासन का कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor