नगर पालिका परिषद भरवारी में ईओ राम सिंह ने लिया चार्ज,कहा जल्द जारी होगा कर्मचारियों का वेतन

कौशाम्बी,

नगर पालिका परिषद भरवारी में ईओ राम सिंह ने लिया चार्ज,कहा जल्द जारी होगा कर्मचारियों का वेतन,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी में अध्यक्ष और दो ईओ के बीच घमासान शासन द्वारा ईओ सुनील मिश्रा के ट्रांसफर के बाद अब समाप्त हो गया है,ईओ राम सिंह ने सोमवार को नगर पालिका के ईओ रूप में चार्ज ले लिया है।अब ईओ राम सिंह पूर्ण रूप से नगर पालिका के समस्त कार्य निस्पादित करेंगे।

नगर पालिका परिषद भरवारी में पिछले एक महीने से अध्यक्ष और दो ईओ के बीच घमासान चल रहा था,ईओ सुनील मिश्रा के सस्पेंड होने के बाद शासन ने बांदा में ईओ रहे राम सिंह को नगर पालिका भरवारी में ट्रांसफर कर दिया था,लेकिन अध्यक्ष ने ईओ राम सिंह को ज्वाइन नही कराया,जिसके बाद ईओ राम सिंह ने एडीएम कार्यालय पहुचक अपनी ड्यूटी ज्वाइन की और नगर पालिका का कार्य देखने लगे।

वही शासन द्वारा सस्पेंड होने के बाद ईओ सुनील मिश्रा हाईकोर्ट की शरण में गए और 30 जनवरी को हाईकोर्ट ने ईओ सुनील मिश्रा के सस्पेंशन पर रोक लगा दी,जिसके बाद ईओ सुनील मिश्रा ने शासन को प्रत्यावेदन प्रस्तुत न कर अध्यक्ष को अपना प्रत्यावेदन प्रस्तुत किया और चार्ज पुनः ग्रहण कर लिया।

नगर पालिका में दो ईओ की तैनाती हो गई थी,जिसके बाद अध्यक्ष ने ईओ राम सिंह को भरवारी कार्यालय में बैठने से मना कर दिया,जिसके बाद ईओ राम सिंह ने शासन को भेजे गए पत्र में अध्यक्ष द्वारा सस्पेंडेड ईओ सुनील मिश्रा को नियमो के विपरीत ज्वाइन कराने की जानकारी दी।

दो ईओ का विवाद गहराता चला गया और किसी को भी वित्तीय अधिकार नही मिल सका,जिसके चलते जहां एक ओर नगर पालिका क्षेत्र का विकास कार्य अवरुद्ध हो गया,वही कर्मचारियों का वेतन भी जारी नही किया जा सका।

लगभग एक महीने बाद शासन ने शनिवार को ईओ सुनील मिश्रा को बदायूं जनपद के ककराला नगर पालिका ट्रांसफर कर दिया,जिसके बाद अब राम सिंह नगर पालिका परिषद भरवारी के इकलौते ईओ रह गए और अध्यक्ष ने उन्हें अपने कैंप कार्यालय बुलाकर सोमवार को विधिवत ड्यूटी ज्वाइन कराई है।

ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद अब ईओ राम सिंह ने बताया कि उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन कर ली है,उनके हस्ताक्षर प्रमाणित होने के लिए डीएम कार्यालय,कोषागार एवम बैंक जाएगा,हस्ताक्षर प्रमाणित हो जाने के तत्काल बाद कर्मचारियों का वेतन जारी किया जाएगा एवम विकास कार्यों को गति दी जाएगी।

 

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor