कौशाम्बी,
ओवरलोड बालू के वाहनों पर ARTO कौशाम्बी की बड़ी कार्यवाई,5 ट्रैक्टर,1 ट्रक को पकड़कर किया चालान,
यूपी के कौशाम्बी जिले में लगातार कार्यवाई के बावजूद चल रहे ओवरलोड बालू के वाहनों पर ARTO ने बड़ी कार्यवाई की है,ARTO ने 5 ट्रैक्टर,1 ट्रक को पकड़कर चालान किया और पुलिस थाना में खड़ा कराया है।
कड़ाधाम कोतवाली के लेहदरी पुल पर फर्राटा भर रहे ओवरलोड बालू लदे छह वाहनों को ARTO तारकेश्वर मल्ल ने पकड़ा है,ARTO ने पांच ओवरलोड ट्रैक्टर व एक ओवरलोड ट्रक को पकड़कर चालान किया और सभी वाहनों को थाना में खड़ा कराया है।ARTO की इस कार्यवाइ से ओवरलोड वाहन चलाने वाले बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।








