कौशाम्बी,
16 को कौशाम्बी आएंगे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव,इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे जनसभा,
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 16 मई को कौशाम्बी आएंगे,अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन के कौशाम्बी लोकसभा के प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
अखिलेश यादव 16 मई को 3.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा नियामतपुर में उतरेंगे एवं जनसभा को संबोधित करेंगे।अखिलेश यादव 4.00 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रयागराज के लिए रवाना हो जायेंगे।अखिलेश यादव की जनसभा की तैयारी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जुट गए है ।








