गेहूं पीसते समय अचानक आटा चक्की में हो गया ब्लास्ट,पास खड़े कई लोग घायल

कौशाम्बी,

गेहूं पीसते समय अचानक आटा चक्की में हो गया ब्लास्ट,पास खड़े कई लोग घायल,

यूपी के कौशाम्बी जिले में गुरुवार की दोपहर ट्रैक्टर के इंजन से जोड़कर चलाई जा रही गेहू पिसाई की मशीन मे अचानक ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के दौरान आसपास खड़े 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुची पुलिस ने सभी घायलो को नजदीक के अस्पताल मे भर्ती कराया है। घायलो मे एक महिला युवक सहित 2 किशोर शामिल है। पुलिस ने गेहू पिसाई मसीन समेत ट्रैक्टर को कब्जे मे ले लिया है। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

सराय अकिल थाना क्षेत्र मे दोपहर ट्रैक्टर मे गेहूं पिसाई की मशीन जोड़कर गेहू का आटा बनाए जाने का काम घर घर जाकर कुछ लोग कर रहे है। बरई गाव मे अचानक गेहू की पिसाई के दौरान चक्की मे ब्लास्ट हो गया। हादसे के समय आसपास खड़ी महिला, युवक समेत 2 अन्य किशोर ब्लास्ट के मलबे की चपेट मे आ गए। उन्हे गंभीर चोट आई है, नाज़ुक हालत मे ग्रामीणो ने घायलो को नजदीक के अस्पताल मे भर्ती कराया है। घायलो मे मोनू कुमार (18), कलावती (32), सत्यम (14), और सोनू (10) गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कमला देवी के नाम पर ट्रैक्टर व आटा चक्की के कागजात पुलिस को हादसे वाली जगह से कब्जे मे लिया है और जांच में जुटी हुई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor