कौशाम्बी,
नगर पालिका भरवारी के दो कर्मचारियों में हुई जमकर मारपीट,दोनों को आई चोट,पुलिस मामले की जांच में जुटी,
यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी कार्यालय में तैनात दो कर्मचारियों के बीच शनिवार की दोपहर आपस में जमकर मारपीट हो गयी, घटना में दोनों कर्मचारी लहुलुहान हो गये। दोनों को गम्भीर चोटें आई है। कर्मचारियों ने घटना की लिखित शिकायत संदीप घाट थाना पुलिस से की, शिकायत के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं पूरे मामले से नगर पालिका प्रशासन आपस की लड़ाई बताकर पल्ला झाड़ रहा है।
घटना संदीप घाट थाना क्षेत्र के पल्हाना गौशाला के बाहर की है जहा कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नम्बर 2 राजा सुहेल देव नगर स्थित परसरा निवासी रोहित पांडे ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीती रात को उसे महेशपुर निवासी नगर पालिका कर्मचारी अभय तिवारी ने फोन पर गाली गलौच की। सुबह जब वह अभय तिवारी से कारण पूछने के लिए मूरतगंज स्थित कान्हा गौशाला गया तो उसने उसके साथ मारपीट की और किसी नुकीले वास्तु से कई जगहों पर वार भी किया।कोखराज थाना पुलिस ने मामले को संदीपन घाट थाने का बताते हुए उसे मूरतगंज चौकी भेज दिया।
वहीं पूरे मामले में नगर पालिका भरवारी के ईओ रामसिंह का कहना है कि ये उनके दोंनों के बीच की आपसी लड़ाई है। इससे नगर पालिका का कोई लेना देना नही है। फिलहाल संदीपन घाट थाना क्षेत्र की मूरतगंज चौकी पुलिस दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मामले की छानबीन कर रही है।