कौशाम्बी,
मासूम की हत्या कर शव को यमुना नदी किनारे फेंका, पीड़ित पिता ने चार लोगो के खिलाफ दी तहरीर
यूपी के कौशाम्बी जिले में रक्षाबंधन की शाम घर से गायब हुए मासूम का शव यमुना नदी किनारे सूखे स्थान पर मिलने से हड़कंप मच गया। मासूम की हत्या कर शव को फेंका गया था,मासूम के नाक से खून निकल रहा था और आँख सूजी हुई थी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक मासूम के पिता ने रंजिश में हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तीन लोगो के नाम नामजद तहरीर दी है।
घटना महेवाघाट थाना क्षेत्र के बैरागीपुर गाँव की है, जहा के रहने वाले राजेश कुमार निषाद मज़दूर है, रक्षाबंधन पर्व पर राजेश परिवार के साथ कजलिया को नदी में प्रवाहित करने गए थे। लेकिन उसका 9 वर्षीय बेटा मोहित घर पर ही था। जब सब लोग घर वापस लौटे तो मोहित घर पर नही था। परिवार के लोगो ने मोहित को कई जगह खोजा, लेकिन वह कही पर भी नही मिला।
राजेश ने इसकी शिकायत सुबह महेवाघाट थाना पुलिस से की तो पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए मासूम की तलाश शुरू कर दी,तलाश के दौरान मासूम बच्चे का शव यमुना नदी किनारे मिला। मृतक मासूम के नाक से खून निकल रहा था, और आँखे सूजी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत की पुष्टि होने पर पुलिस ने गुमशुदगी को हत्या में तरमीम करते हुए हत्या की धारा बढ़ाकर जांच में जुट गई है।
राजेश निषाद ने एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी बेटी को अवधेश नाम का युवक कुछ दिन पूर्व बहला फुसला कर भगा ले गया था और उसके साथ बलात्कार किया था। आरोपी गाँव के ही रहने वाले चंचल सिह के यहां नौकर था। उस मामले में आरोपियों ने एफआर लगवा दिया था। तभी से अवधेश धमकी दे रहा था कि ससुराल से लौट आओ नही तो तुमको और तुम्हारे भाई को मरवा दुगा। राजेश ने शिकायती पत्र में अवधेश, चंचल सिह, संदीप केसरवानी और उषा देवी का नाम लिया है।
एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मृतक के पिता राजेश को न्याय का भरोसा दिया है। वही मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी महेवाघाट को जरूरी दिशानिर्देश दिया।