मुकदमा हारने पर दबंगो ने घर पर चढ़कर किया हमला,एक युवक गंभीर घायल,बंदूक छोड़कर भागे हमलावर

कौशाम्बी,

मुकदमा हारने पर दबंगो ने घर पर चढ़कर किया हमला,एक युवक गंभीर घायल,बंदूक छोड़कर भागे हमलावर,

यूपी के कौशाम्बी जिले में दबंगों ने एक घर में घुसकर हत्या की कोशिश की।इस दौरान हमले में आवेश अहमद को गंभीर चोट आई है। हमलावर बंदूक,चाकू,लाठी डंडे से लैश थे।शोर सुनकर भीड़ जुटी तो हमलावर मौके पर बंदूक छोड़कर भाग निकले। दबंगों के हमले से घायल आवेश को परिजनों ने निजीअस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से मिली बंदूक जब्त कर जांच में जुट गई है।

घटना सरायअकिल थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे की है, जहां के रहने वाले आवेश अहमद का अफजल, बशीर व ताज़ से करोड़ो की ज़मीन का मुकदमा चायल तहसील में नायाब तहसीलदार की अदालत में चल रहा था। 15 दिन पहले ही ज़मीन का फैसला आवेश के हक़ में आया तो विपक्षी बौखला गए। करोड़ो की ज़मीन हाथ से निकलने का मलाल विपक्षियों को सताने लगा। रविवार की सुबह अफजल, बशीर ताज़ अपने गुर्गों के साथ लाठी, चाकू और लाइसेंसी बंदूक लेकर आवेश के घर चढ़कर हमला बोल दिया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।वही घायल।का जिला अस्पताल ने इलाज चलनरहा है जहा उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor