कौशाम्बी,
नगर पालिका मंझनपुर में साफ सफाई की व्यवस्था चौपट, रामलीला मैदान समेत पूरे नगर में लगा गंदगी का अंबार,धरने पर बैठे रामलीला कमेटी पदाधिकारी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में यूपी की योगी सरकार और देश की मोदी सरकार जहा एक ओर सफाई व्यवस्था पर लाखो करोड़ों खर्च कर रही है वही नगर पालिका प्रशासन एवम कर्मचारियों की लापरवाही के चलते सफाई व्यवस्था चौपट है,जिससे लोगो के नाराजगी व्याप्त है।रामलीला मैदान में साफ सफाई नही होने से नाराज रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और कस्बाईयो ने सड़क पर ही बैठकर धरना दे दिया,लोगोंके सफाई के लिए धरना देने की जानकारी होने पर नगर पालिका प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
नगर पालिका मंझनपुर में रामलीला शुरू है,आज शाम को भगवान राम की बरात निकलनी है,जिसकी तैयारी में रामलीला कमेटी जुटी हुई है,लेकिन नगर पालिका प्रशासन एवम कर्मचारियों की लापरवाही के चलते रामलीला मैदान में गांधी व्यापत है,जिसको लेकर कमेटी के पदाधिकारियों सहित कस्बे के लोगो में नाराजगी है ,जिसके चलते लोग धरने पर बैठ गए है। मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने नगर पालिका प्रशासन के मनमाने रवैए से नाराज होकर मेला नही मनाने का निर्णय लिया है ,जिसके बावजूद नगर पालिका प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।