कौशाम्बी,
अमित द्विवेदी “आजाद” को कांग्रेस ने बनाया छात्र इकाई का NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष,जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने दी बधाई,
यूपी के कौशाम्बी जिले के कांग्रेस छात्र इकाई के पूर्व जिला अध्यक्ष अमित द्विवेदी आजाद को कांग्रेस की छात्र इकाई (NSUI) का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमित द्विवेदी आजाद का जोरदार स्वागत करते हुए बधाई दी है।
इस मौके पर बोलते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि हर कार्यकर्ता जो मेहनत करेगा उसको प्रदेश नेतृत्व राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचाने का काम मैं करूंगा, अमित द्विवेदी “आजाद” जो की पूर्व में कौशाम्बी NSUI के जिला अध्यक्ष रहे हैं, लगातार सड़क से लेकर सदन तक छात्र, युवा ,किसानों, महिलाओं की हक और अधिकार की लड़ाई सड़क पर लड़ते रहे है और उनकी आवाज को उठाते रहे हैं,शीर्ष नेतृत्व का मै आभार प्रकट करता हूं और हर कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत के हिसाब से उनका सम्मान किया जाएगा।
इस मौके पर बोलते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष तलत अजीम ने कहा कि जिले में निर्जीव पड़े छात्र संगठन में जान डालने का काम अमित द्विवेदी “आजाद” ने किया था, लगातार छात्रों की लड़ाई को सड़क से लेकर सड़क तक लड़ते रहे हैं ,पार्टी के नेतृत्व द्वारा जो उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष के दी गई है ,इसके लिए मैं उनको बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
पूर्व प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम बहादुर त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष को माला पहनकर आशीर्वाद दिया और उज्जवल भविष्य की कमाना की।
कार्यक्रम के आयोजक जिला उपाध्यक्ष अकरम जका और जिला महासचिव मोहम्मद आरिज का नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष NSUI अमित द्विवेदी “आजाद” आभार प्रकट किया।
स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव प्रभारी कौशाम्बी राजेश साहनी , जिला उपाध्यक्ष उदय यादव,युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अलकमा उस्मानी, NSUI जिलाध्यक्ष सैफ मंसूरी, संगठन महासचिव दीपक पाण्डेय”बाबू” जी, अब्बान, प्रदेश सचिव शारूख , नूरुत जमा, हेमंत रावत, सचिन पाण्डेय सोशल मीडिया अध्यक्ष, तबरेज अहमद, असरफ, सरफराज, हैदर, शान, खुर्शीद आलम, अजमल, अमन, वीरेंद्र त्रिपाठी, सिकंदर सिंह, अनिल सेन, असद, मिजान, जमशेद, पण्डित जी, मंजीत, उस्मान, अनिल यादव, सोनू यादव लगभग सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।