कौशाम्बी,
छत के सहारे जाकर पड़ोस की युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट,
यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में घर की छत के सहारे से पड़ोसी के घर पर जाकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया,पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लिखापढ़ी कर उसे न्यायालय पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया।
मामला मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र का है जहा पर पीड़िता की मां ने 5 जुलाई को शिकायत किया कि उनकी 19 वर्षीय लड़की के साथ छत के रास्ते आकर आरोपी अर्जुन कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी ग्राम असकरनपुर मंगरोहनी थाना मंझनपुर ने दुष्कर्म किया है।
तहरीर के आधार पर थाना मंझनपुर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसी क्रम मे मंझनपुर कोतवाली पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए नामजद आरोपी अर्जुन कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी ग्राम असकरनपुर मंगरोहनी थाना मंझनपुर को असकरनपुर मगरोहनी प्राथमिक विद्यालय के पास से अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही के पश्चात आरोपी को न्यायालय पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया।