कौशाम्बी,,
थाना परिसर में फांसी के फंदे से लटकता मिला महिला कांस्टेबल के पति का शव,परिजनों में मचा कोहराम,
यूपी के कौशाम्बी जिले में थाना परिसर में बने सरकारी क्वार्टर में एक महिला हेड कॉन्स्टेबल के पति ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।परिजनों को पता चला तो कानपुर से सभी भागते हुए चले आए,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी हुई है।महिला कांस्टेबल के पति ने सुसाइड क्यों किया है इसका पता अन्य चल पाया है।
घटना कोखराज थाना परिसर की है जहा महिला हेड कॉन्स्टेबल अनीता देवी अपने पति बलराज (55) और दो बच्चों आदित्य प्रताप सिंह (15) व अभय प्रताप सिंह (12) के साथ थाना परिसर के तीसरे फ्लोर पर रहती हैं। बलराज ने किसी बात से नाराज होकर फांसी लगा ली।
सूचना मिलने पर सरकारी क्वार्टर में मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने फांसी के फंदे से शव को उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अभी तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
मृतक का बड़ा बेटा ऋषि प्रताप सिंह कानपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। उन्हें रात में इस घटना की सूचना मिली। सूचना के बाद परिजन शुक्रवार की सुबह रोते-बिलखते थाने पहुंचे।
बलराज कानपुर जनपद के कोयला नगर के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलते ही कानपुर से उनके परिजन भी कोखराज के लिए रवाना हो गए। पुलिस के उच्चाधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।