कौशाम्बी में यमुना नदी उफान पर,डेंजर लेवल से महज आधा मीटर दूर बह रही यमुना नदी,जिला प्रशासन लगातार रख रहा नजर

कौशाम्बी,

कौशाम्बी में यमुना नदी उफान पर,डेंजर लेवल से महज आधा मीटर दूर बह रही यमुना नदी,जिला प्रशासन लगातार रख रहा नजर,

यूपी के कौशाम्बी जिले के यमुना नदी लगातार उफान पर है,यमुना नदी डेंजर लेवल से महज आधा मीटर दूर है,वही यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है,किशुनपुर पंप कैनाल पर लगे डेंजर लेवल मीटर पर प्रशासन नजर रखे हुए है और अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर निगरानी रखने का निर्देश जारी किया है, जिसके बाद संबंधित अधिकारी मंझनपुर और चायल तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लगातार भ्रमण कर रहे है और राहत एवं बचाव के प्रयास कर रहे है,प्रशासन ने यमुना के किनारे रहने वाले ग्रामीणों और मछुवारों से यमुना नदी में नहीं जाने की अपील की है।

कौशाम्बी जिले में यमुना नदी के जलस्तर को मापने के लिए किशुनपुर पंप कैनाल पर पैरामीटर लगा हुआ है,जहा जिले में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है,यमुना डेंजर लेवल से महज आधा मीटर दूर बह रही है,यमुना के रौद्र रूप से ग्रामीण दहशत में है, यमुना के तराई क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को जिला प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किया है,वही कुछ लोग अपने नजदीक के रिश्तेदारों के यहां शरण लिए हुए है।

इस सम्बन्ध में सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता जगदीश लाल ने बताया कि यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है,डेंजर लेवल 93.50 है,वही सुबह 8 बजे यमुना के जलस्तर का यह लेवल 93.05 तक पहुंच गया है, उन्होंने बताया कि हालांकि यमुना का जलस्तर अब घटने लगा है,प्रशासन ने बाढ़ से निपटने की पूरी तैयारी कर रखी है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor