सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर एस पटेल को कौशाम्बी में पुलिस ने किया अरेस्ट,एक घंटे बैठाया,भेजे गए वापस,बनारस से फतेहपुर के धाता पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष

कौशाम्बी,

सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर एस पटेल को कौशाम्बी में पुलिस ने किया अरेस्ट,एक घंटे बैठाया,भेजे गए वापस,बनारस से फतेहपुर के धाता पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष,

यूपी के फतेहपुर जनपद के धाता थाना क्षेत्र के अजरौली पल्लावा गांव में 26 अगस्त को तीन लोगों पर श्याम जी पांडे ने हमला कर दिया था,जिसमें केशपाल सिंह पटेल की कुल्हाड़ी से काटकर श्याम जी पांडेय ने हत्या कर दी थी,जिसपर सरदार सेना में आक्रोश व्याप्त है।

सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर एस पटेल बनारस से कौशाम्बी के कोखराज थाना होते हुए फतेहपुर के धाता थाना क्षेत्र के अजरौली पल्लावा जा रहे थे,लेकिन शासन के आदेश आदेश पर फतेहपुर और कौशाम्बी जिले की पुलिस में उन्हें कोखराज टोल प्लाजा से ही अरेस्ट कर लिया और कोखराज थाना लाए,जहा उन्हें लगभग एक घंटे बैठाया गया और फिर उन्हें वापस बनारस भेज दिया गया।

मीडिया से बात करते हुए सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर एस पटेल ने बताया कि फतेहपुर जनपद के धाता थाना क्षेत्र के अजरौली पल्लावा गांव में 26 अगस्त को तीन लोगों पर श्याम जी पांडे ने हमला कर दिया था,वही केशपाल सिंह पटेल की कुल्हाड़ी से काटकर श्याम जी पांडेय ने हत्या कर दी थी,जिसपर सरदार सेना में आक्रोश व्याप्त है।वह बनारस से कौशाम्बी के कोखराज थाना होते हुए फतेहपुर के धाता थाना क्षेत्र के अजरौली पल्लावा जा रहे थे,लेकिन शासन के आदेश पर फतेहपुर और कौशाम्बी जिले की पुलिस ने उन्हें कोखराज टोल प्लाजा से ही अरेस्ट कर लिया और कोखराज थाना लाए।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में अत्याचार से परेशान लोगो के साथ खड़े रहना भी इस भाजपा की सरकार को पसंद नहीं है,आज जिस पटेल समुदाय और पिछड़ा समाज के लोगों ने इस सरकार को बनाया है,उन्हें ही प्रताड़ित किया जा रहा है।हम जैसे समाजसेवियों को भी सरकार के लोग मर्माहत हत्या पर पीड़ित परिवार से मिलने नहीं जाने दे रहे है।सरकार न्याय का गला घोट रही है,क्या इनके रोक लेने से उस पीड़ित परिवार को न्याय नही मिलेगा,यह सरदार सेना पिछड़ों पीड़ितों के लिए न्याय की अंतिम छोर तक लड़ाई लड़ेगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor