कौशाम्बी में पटाखा लगाने के लिए प्रशासन ने स्थान किए चिन्हित,पढ़िए कहा कहा लगेगी पटाखों की दुकानें,क्या होगी सुरक्षा की व्यवस्था

कौशाम्बी,

कौशाम्बी में पटाखा लगाने के लिए प्रशासन ने स्थान किए चिन्हित,पढ़िए कहा कहा लगेगी पटाखों की दुकानें,क्या होगी सुरक्षा की व्यवस्था,

यूपी के कौशाम्बी जिले में दीपावली के पर्व पर प्रशासन ने पटाखों की दुकान लगाए जाने के स्थान चिन्हित कर दिए गए है,इन स्थानों पर ही पटाखे बेचे जाएंगे और पटाखों की दुकान पर सुरक्षा के भी इंतजाम किए जाएंगे।

तहसील मंझनपुर के अन्तर्गत चिन्हित स्थलों-दुर्गा देवी इंटर कॉलेज, करारी इंटर कालेज के सामने बाग, कुम्हियावां स्थित मेला मैदान व दंगल मैदान पश्चिम शरीरा पर ही पटाखा बिक्रय के लिए लाइसेंस निर्गत किया जाएगा।

इसी प्रकार तहसील चायल के अन्तर्गत चिन्हित स्थलों-महामाया गर्ल्स इंटर कॉलेज के सामने मैदान में ग्राम-मखऊपुर, अशोक ईंट भट्ठा नेवादा (वर्तमान में बंद) के पास खुले मैदान में, रामलीला मैदान सराय अकिल, चरवा चौराहे से 500 मी0 दूर अयोध्या का पुरवा बाग में, पक्का तालाब मूरतगंज एवं रावण मैदान भरवारी पर ही पटाखा बिक्रय के लिए लाइसेंस निर्गत किया जाएगा।

तहसील सिराथू के अन्तर्गत चिन्हित स्थलों-फसैया तालाब मैदान, निधियावां बाग, जी.आई.सी. के पास हेलीपैड ग्राउण्ड एवं हनुमान इंटर कॉलेज अझुवा पर ही पटाखा बिक्रय के लिए लाइसेंस निर्गत किया जाएगा।

दीपावली के पावन पर्व पर मंझनपुर में कुल 06 लक्ष्मी व गणेश के पाण्डाल लगाए जाते है। डीएम ने समस्त जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया है कि आयोजकों से वार्ता कर यह सुनिश्चित करेंगे कि लक्ष्मी व गणेश के पाण्डाल सार्वजनिक रास्तों पर न लगने पायें।

डीएम मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि धनतेरस, छठ पूजा एवं दीपावली के अवसर पर बाजारों/घाटों पर महिलायें अधिक संख्या में जाती हैं, अराजक तत्वों को पहले से ही चिन्हित कर उनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही कर लिया जाय। किसी भी नई परम्परा को न शुरू करने दिया जाय। घाटों पर गोताखोर ,जल पुलिस एवं नावों की भी व्यवस्था कर लिया जाय। त्यौहार के दौरान क्यूआरटी, महिला विंग एवं एन्टी रोमियो स्क्वायड के साथ ही ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाय।

उन्होंने अधिशासी अभियंता लो.नि.वि. को निर्देशित किया कि छठ पूजा पर्व पर घाटों/मार्गों पर यदि गड्ढे़ हों तो समय से भरवा दिया जाय। गंगा नदी में श्रद्धालुओं के स्नान के लिए बैंरीकेटिंग भी करा दिया जाय। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित रखी जाय। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को जलापूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor