कौशाम्बी: पिपरी थाना पुलिस ने 01 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ युवक को किया अरेस्ट,पूछताछ जारी,
यूपी के कौशाम्बी जिले की पिपरी थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को अरेस्ट किया है,पुलिस ने युवक के पास से 01 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया है,पुलिस ने युवक के खिलाफ लिखापढ़ी कर उससे पूछताछ कर रही है।
पिपरी थाना पुलिस टीम ने बुधवार की भोर में चेकिंग के। दौरान बल्हेपुर कसेंदा मार्ग स्थित ससुर खदेरी नदी पुलिया पर 01 संदिग्ध युवक शिव सागर पाल पुत्र राम बहोरे पाल निवासी अहमतिया सोधिंया थाना व जनपद कौशाम्बी को अरेस्ट किया है ,पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 किलो 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बरामद किया है।पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और उसके खिलाफ लिखापढ़ी कर उसे न्यायालय में पेश किया है,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।








