कौशाम्बी: सुप्रिया जावेद हबीब सैलून भरवारी पहुंची साउथ फिल्म एक्ट्रेस कामना शर्मा,बोली कौशाम्बी आकर बहुत अच्छा लगा,कहा जल्द ही BiG BOSS के नये सीजन में दिखेंगी,हिंदी फिल्म भी कर रही हैं साइन,
यूपी के कौशाम्बी जिले में रविवार को साउथ फिल्म एक्टर्स कामना शर्मा कौशाम्बी जिले के ही रहने ज्योतिषाचार्य राम सियासन शास्त्री के साथ भरवारी कस्बे के सुप्रिया केसरवानी के सुप्रिया जावेद हबीब सैलून ट्रीटमेंट लेने पहुंची। इस दौरान जैसे ही वहां मौजूद लोगों को फेमस एक्टर्स के आने की जानकारी हुई तो मौजूद लोगों ने बुके और अंगवस्त्र देकर साउथ फिल्म एक्ट्रेस और ज्योतिषाचार्य का जोरदार स्वागत किया।
मीडिया से बातचीत के दौरान साउथ फिल्म एक्ट्रेस कामना शर्मा ने कहा कि उन्हें कौशाम्बी आकर बहुत अच्छा लगा। यहां के लोग बहुत अच्छे है। कौशाम्बी उन्हें ज्योतिषाचार्य राम सियाशन शास्त्री के सौजन्य से आने का अवसर मिला है। इस दौरान एक्टर्स ने बताया कि जल्द ही वह टीवी सीरियल BIG BOSS के नये सीजन में नजर आयेंगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि एक हिन्दी फिल्म भी वह साइन कर रही है लेकिन अभी वह फिल्म का टाइटल नही बता सकती।
इस दौरान एक्ट्रेस कामना शर्मा ने सुप्रिया केसरवानी के सुप्रिया जावेद हबीब सैलून की एवं उनके व्यक्तित्व और नेचर की बहुत तारीफ की और कहा कि आप लोग मुझे बहुत अच्छे लगे।
एक्ट्रेस कामना शर्मा मूलरूप से यूपी के मेरठ की रहने वाली है। वह इन दिनों मुम्बई में रहती है।कामना शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने कई प्रिंट विज्ञापनों और ब्रांड्स के लिए शूटिंग की है, जिसके बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा।
कामना शर्मा को साउथ के फिल्म उद्योग में उनकी सक्रियता के लिए जाना जाता है, जहाँ वह एक अभिनेत्री के रूप में अपनी जगह बना रही हैं।
श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित एक समारोह Year of the Icon – Best Humanitarian Award” से श्रीलंका के 7वें राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना द्वारा हाल ही में कामना शर्मा को नवाजा गया है।कामना शर्मा को यह अवॉर्ड उनके सामाजिक कार्यों, समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने और मानवीय दृष्टिकोण (humanitarian vision) के लिए दिया गया है।








