कौशाम्बी में शादी वाले दिन दुल्हन ने जहर खाकर की आत्महत्या,युवती के आशिक ने होने वाले पति को फोन पर दी थी धमकी

कौशाम्बी: कौशाम्बी में शादी वाले दिन दुल्हन ने जहर खाकर की आत्महत्या,युवती के आशिक ने होने वाले पति को फोन पर दी थी धमकी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में एक चौका देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के ही दिन दुल्हन ने अपने आशिक से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लिखा पढ़ी के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है।

घटना सराय अकिल थाना क्षेत्र के जवाहर गंज गांव की है जहा की युवती सिंपल की आज शादी थी,सिंपल की शादी प्रयागराज जनपद के पूरामुफ्ति थाना क्षेत्र के गौसपुर उजिहिनी निवासी अनिल कुमार पुत्र जमुना प्रसाद के साथ शादी तय थी और आज बारात आनी थी।

बताया जा रहा है कि अनिल कुमार ने 9 फरवरी को सराय अकिल थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी 10 फरवरी को सराय अकिल थाना क्षेत्र के जवाहर गंज के रहने वाले फूलचंद की बेटी सिंपल के साथ होनी थी इसके संबंध में उसके मोबाइल पर सिंपल के आशिक ने फोन कर 7 फरवरी को धमकी दी। उसने 8 फरवरी को भी फोन करके धमकी दी बोला कि मैं 6 साल से सिप्पल के साथ अफेयर में हूं अगर तुम उसके साथ संबंध करोगे तक मैं तुम्हारी जान ले लूंगा इस पूरे मामले में जब सिंपल के होने वाले पति अनिल कुमार ने सिंपल से जानकारी चाही तो उसने इस बात को स्वीकार किया। तभी 9 फरवरी को सिंपल के होने वाले पति अनिल कुमार ने घटना की जानकारी सराय अकिल थाना पुलिस को दी ।

जिसके बाद आशिक से परेशान होकर बीती देर रात सिंपल ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस मामले में थाना प्रभारी सरायअकिल वीर प्रताप सिंह का कहना है कि 9 फरवरी को एक शिकायती पत्र मृतका के होने वाले पति से मिला था। बीती रात लड़की ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिसे परिजन प्रयागराज एस आर एन ले गये जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी है। आरोपी आशिक के खिलाफ मुकदमा लिखने की कार्यवाही की जा रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor