घर के बरामदे में सो रही बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या से सनसनी,एसपी सहित भारी मात्रा में पुलिस पहुंची

कौशाम्बी: घर के बरामदे में सो रही बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या से सनसनी,एसपी सहित भारी मात्रा में पुलिस पहुंची,

यूपी के कौशाम्बी जिले में घर के बरामदे में सो रही 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या से सनसनी मच गई,सुबह लोगो ने चारपाई पर बुजुर्ग महिला को मृत देखा तो हड़कंप मच गया,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।वही घटना की जानकारी होने पर एसपी राजेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और सम्बंधित को आवश्यक निर्देश दिए।

घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव की है जहा की बुजुर्ग महिला लखपतिया देवी पत्नी स्वर्गीय रामदुलारे पटेल ग्राम काजीपुर उम्र लगभग 70-75 वर्ष अपने घर के बरामदे में सो रही थी,जिनकी की मौत हो गई है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची तो देखा कि मृतका के गले पर खरौच का निशान है।पुलिस के अनुसार प्रतीत हो रहा है कि गला दबाकर हत्या की गयी है। पुलिस ने मृतका शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच में जुटी हुई है।

वही इस घटना की जानकारी एसपी राजेश कुमार की मिली तो वह घटनास्थल पर पहुंचे और घटना केके गंभीरता को देखते हुए संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor