कौशाम्बी,
गौकसी मामले मे 2 महिला व 3 पुरुष अरेस्ट, विहिप के हंगामे मे बाद हुई कार्यवाही,
यूपी के कौशाम्बी जिले के करारी थाना क्षेत्र के नसूरुल्लापुर गाव मे गौकसी मामले मे पुलिस ने 2 महिला समेत 3 पुरुषो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से गौकसी का समान बरामद किया है। आरोप है कि आरोपियों ने गाव की आशा देवी के गाय को बच्चो को जबरन पकड़ कर उसकी हत्या कर दी थी। जिस पर पुलिस ने मारपीट बलवा एससी-एसटी सहित गोवध निवारण अधिनियम मे केस दर्ज किया था।
करारी थाना क्षेत्र के नुसूरुल्लापुर निवासी आशा देवी ने 3 दिन पहले पुलिस को तहरीर देकर अपने गाय के बच्चे के जबरन उठा लिए जाने और फिर उसकी हत्या किए जाने की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने मामले मे पीड़ित की शिकायत पर हीला-हवाली की। जिसके बाद विहिप के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने थाना घेर कर खूब हँगामा किया। मामले मे सीओ मंझनपुर की दखल के बाद कार्यवाही शुरू की गई। पुलिस ने मामले मे आशा देवी की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मारपीट बलवा एससी-एसटी सहित गोकसी की धाराओ मे केस दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू की।
पुलिस ने रविवार की सुबह कार्यवाही करते हुए हिसामपुर नगर पुलिया के पास से गौकसी मामले के 5 आरोपियों को अरेस्ट किया है। अरेस्ट किए गए लोगो में 2 महिला (तरन्नुम पत्नी वसीम नट, कौसिमा पत्नी आबिद हुसैन) व 3 पुरुष वसीम नट पुत्र कल्लू, सिराज पुत्र अफसर, हयातउल्ला पुत्र फिरोज) शामिल है। अरेस्ट बदमाशो के कब्जे से गौकसी के समान बरामद हुए है। सभी के खिलाफ लिखापढ़ी कर जेल भेजने की कार्यवाही कराई जा रही है।