कौशाम्बी: कौशाम्बी में तेज रफ्तार का कहर:ट्रैक्टर और पिकअप गाड़ी में भिड़ंत,दो युवकों की मौत,पुलिस जांच में जुटी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी और ट्रैक्टर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई,हादसे में पिकअप गाड़ी के परखच्चे उड़ गए,हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।
घटना मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सेलरहा पश्चिम के गांव पास की है जहा एक ट्रैक्टर व पिकअप गाड़ी संख्या UP 73 A 7566 लोडर आपस में टकरा गए,हादसे में मुस्तफा पुत्र शौकत अली उम्र करीब 45 वर्ष, व मोहम्मद मंजूर पुत्र शाह मोहम्मद उम्र करीब 35 वर्ष निवासी मोहिउद्दीनपुर देवछार थाना सराय अकिल की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो के शवों को बुलाने की सहायता से जिला अस्पताल भेजा और परिजनों को सूचना देते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई कर रही है।








