बोर्ड परीक्षा में पकड़ा गया मुन्ना भाई सॉल्वर गैंग के कहने पर दूसरे के स्थान पर दे रहा था परीक्षा,पुलिस ने स्कूल के प्रबंधक,प्रिंसिपल सहित तीन पर मामला किया दर्ज

कौशाम्बी: बोर्ड परीक्षा में पकड़ा गया मुन्ना भाई सॉल्वर गैंग के कहने पर दूसरे के स्थान पर दे रहा था परीक्षा,पुलिस ने स्कूल के प्रबंधक,प्रिंसिपल सहित तीन पर मामला किया दर्ज,

यूपी के कौशाम्बी जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा के पहले दिन और प्रथम पाली में हिंदी विषय की परीक्षा के दौरान एक एससीपीएम इंटर कॉलेज मीरापुर दारानगर में स्टेटिक मजिस्ट्रेट के निरीक्षण के दौरान दूसरे युवक के स्थान पर परीक्षा दे रहा एक मुन्ना भाई पकड़ा गया है,पकड़े गए युवक की पहचान अमित कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी अलीपुर जीता थाना कड़ा धाम के रूप में हुई है।

पकड़े गए युवक अमित से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने राम अधीन राम दास शर्मा इंटर कॉलेज दौलतपुर कसार के प्रबंधक कृपा शंकर और प्रधानाचार्य सुरेन्द्र उर्फ सुनील कुमार के कहने पर ही परीक्षार्थी अली अब्बास के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।पुलिस ने कड़ी पूछताछ और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तहरीर पर आरोपी अमित कुमार,स्कूल के प्रबंधक कृपाशंकर और प्रधानाचार्य सुरेन्द्र उर्फ सुनील कुमार के नाम विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor