कौशाम्बी: बेहोशी की हालत में मिली युवती,इलाके में मचा हड़कंप,इलाज के दौरान हुई मौत,पुलिस जांच में जुटी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में शुक्रवार को सड़क के किनारे एक युवती के बेहोशी की हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग और पुलिस शिनाख्त में जुटी हुई है। सूचना पर पहुंची करारी पुलिस लोगों की मदद से तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही परिजनों को भी सूचना दे दी गई।
मामला करारी थाना क्षेत्र के फरीदपुर सवरों के पास का है जहा एक युवती के बेहोशी की हालत में मिली है,ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।पुलिस का कहना है कि युवती के होश में आने के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। वही इलाज के दौरान डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया है।पुलिस युवती की शिनाख्त और मामले की जांच में जुटी हुई है।








