कौशाम्बी: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत 260 किसानों को 42 लाख 46 हजार 526 और कृषक दुर्घटना बीमा योजनान्तर्गत 45 किसानों को 02 करोड़ 24 लाख 70 हजार रुपए हुए ट्रांसफर,
यूपी के कौशाम्बी जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना व राजस्व तथा आपदा विभाग के अन्तर्गत किसानों के फसलों की क्षतिपूर्ति एवं किसानों के बीमा से सम्बन्धित लाभ वन क्लिक डी.बी.टी. के माध्यम से सम्बन्धित कृषकों के खाते में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा धनराशि हस्तान्तरण के सजीव प्रसारण कार्यक्रम को देखा गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कृषि विभाग के किसान कल्याण केन्द्र, मंझनपुर, समस्त तहसीलों एवं विकास खण्डों पर स्थित बीज गोदामों पर कृषकों एवं कर्मियों की उपस्थिति में किया गया।
कृषि विभाग के अन्तर्गत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत जनपद में खरीफ सीजन में 1370 कृषकों द्वारा किये गये आवेदनों के सापेक्ष 260 किसानों को कुल धनराशि रू0 4246526.00 (रू0 बयालिस लाख छियालिस हजार पांच सौ छब्बीस) प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत हुये क्षतिपूर्ति का लाभ दिया गया। आपदा विभाग के अन्तर्गत संचालित कृषकों के दुर्घटना बीमा योजनान्तर्गत जनपद के 45 किसानों को कुल रू0 22470000.00 (दो करोड़ चौबीस लाख सत्तर हजार रूपये) सम्बन्धित कृषकों के बैंक खातों में हस्तान्तरित किया गया।
किसान कल्याण केन्द्र मंझनपुर में आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक सतेन्द्र कुमार तिवारी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समस्त टीम व कृषकगण उपस्थित रहें।








