कौशाम्बी में 22 फरवरी को मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन,जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को किया जाएगा लाभान्वित

कौशाम्बी: कौशाम्बी में 22 फरवरी को मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन,जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को किया जाएगा लाभान्वित,

यूपी के कौशाम्बी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव आस्था मिश्रा ने अवगत कराया है कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशाम्बी के तत्वावधान में 22 फरवरी को जनपद न्यायालय परिसर मेंं पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इस शिविर में जनपद के नागरिकों को विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के बारे में जागरूक करने के साथ ही सशक्तीकरण प्रदान किया जाएगा। विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल के माध्यम से केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। निर्बल एवं निर्धन वर्ग, दिव्यांगों, बच्चों, महिलाओं, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लोगों के लिए संबंधित विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को चिन्हित एवं लाभान्वित किया जाएगा।

उन्होंने जिले भर के लोगो से अपील की है कि इस शिविर में आकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाए।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor