बीमारी से परेशान किशोरी ने फांसी के फंदे से लटककर दे दी जान,परिजनों में मचा कोहराम

कौशाम्बी: बीमारी से परेशान किशोरी ने फांसी के फंदे से लटककर दे दी जान,परिजनों में मचा कोहराम,

यूपी के कौशाम्बी जिले में बीमारी से परेशान किशोरी ने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली,किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के कसिया पश्चिम गांव की है जहा के राजेन्द्र पुत्र राम विश्राम ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी बहन आरती देवी उम्र 17 वर्ष ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है,जो कि कुछ समय से बीमार चल रही थी।

सूचना पर कोखराज थाना एसआई अभिषेक गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मृतका के शव को उतरवा कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटे हुए हैं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor