हिन्दू लड़की को मुस्लिम युवक द्वारा भगाने के मामले में बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर किया धरना प्रदर्शन

कौशाम्बी: हिन्दू लड़की को मुस्लिम युवक द्वारा भगाने के मामले में बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर किया धरना प्रदर्शन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में एक हिन्दू लड़की को मुस्लिम युवक द्वारा भगा के जाने के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठते हुए बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर दिया और धरना प्रदर्शन कर जमकर पुलिस के खिलाफ नारेबाज़ी की।

मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र का है जहा के एक गांव की एक नाबालिग हिन्दू लड़की को एक मुस्लिम युवक भगा ले गया था,परिजन की तहरीर पर पुलिस ने युवक के ऊपर मामला दर्ज कर लिया और जांच के दौरान कोलकाता से आरोपी युवक के साथ अरेस्ट कर लिया और जेल भेज दिया,और लड़की को बरामद कर उसे नारी निकेतन भेज दिया।

सोमवार को सन्दीपन घाट थाना परिसर में बजरंग दल और विहिप के दर्जनों कार्यकर्ता पहुंच गए और युवक का नाम निकाले जाने का आरोप लगाकर थाने के घेराव किया और धरना प्रदर्शन कर जमकर पुलिस के खिलाफ नारेबाज़ी की,वही पुलिस उन्हें समझाने में जुटी हुई हैं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor